ब्रेकिंग न्यूज़:गोदरमाना बाजार में पटाखे की दुकान में भीषण आग, दुकानदार समेत 5 की दर्दनाक मौत

Location: Garhwa

गढ़वा :जिले के रंका थाना थाना के गोदरमाना बाजार के मेन रोड पर वनांचल ग्रामीण बैंक के सामने स्थित कुश कुमार की पटाखों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दुकानदार समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। आग लगते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। घटना के कारणों की जांच जारी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि करीब 1:45 बजे पटाखा दुकान में आग लगी है जिसमें तीन बच्चे और दो लोगों की चलने से मौत हो गई है उन्होंने बताया कि आग लगने केकारण का पता लगाया जा रहा है ।

जबकि सूत्रों के अनुसार यह घटना उस वक्त घटी जब घटनास्थल पर ही कुछ बच्चे दुकान से पटाखा खरीदने के क्रम में पटाखे की असली और नकली का चेक करने के लिए दुकान के बाहर आतिशबाजी की। इसी दौरान चिंगारी से पटाखे दुकान में आग लग गई ,जिससे दुकानदार40 वर्षीय कुश कुमार साह पिता चूल्हाई साह,32 वर्षीय अमित केसरी पिता विनोद केसरी चौदह वर्षीय सुशीला केरकेटा तथा गोदर माना के ही विकास केसरी का 7 वर्षीय पुत्र भोला केसरी तथा 9 वर्षीय पुत्र नमन केसरी दोनों भाई की जलने से मुक्त हो गई है।

ईधर रंका के एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि करीब 12:30 बजे चौकी पर पटाखा रखकर बेचने के दौरान आग लगी जिसमें पंच लोगों को जलने से बेहोशी की हालात में हम लोग निकटवर्ती छत्तीसगढ़ के रमनानुजगंज अस्पाल में लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की आग के करण का पता नहीं चल सकी है।

3
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!