शांति निवास और जवाहर नवोदय फाइनल में

Location: Garhwa

24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जुनियर ग्र

गढ़वा

जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय में संत पॉल एकेडमी को 21 रन से हराकर वही दूसरे मैच में शांति निवास ने जेपीएस सेंट्रल स्कूल को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे हैं 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में जवाहर नवोदय विद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शशीकरण और अमित के 13,13 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 83 रन बनाएं । संत पॉल एकेडमी की और से उत्कर्ष ने तीन और ऋषभ ने दो विकेट लिया। जवाई पारी खेलने उतरी संत पाल अकादमी की टीम 63 रन ही बना पाई। टीम की और से उत्कर्ष ने सर्वाधिक 13 रन बनाएं। जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से शशिकरण ने चार,अभिषेक ने तीन विकेट लिया। दूसरे मैच में जेपीएस सेंट्रल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।उनके फैसले को शांति निवास के गेंदबाज पंकज और आदित्य के सामने टीक नहीं पाए और पूरी टीम 47 रन पर ही सिमट गई। पंकज ने चार और आदित्य ने दो बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। 48 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी शांति निवास की टीम ने पप्पू के 26 और विवेक के 13 रन के बदोलत एक विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार जवाहर नवोदय के शशिकरण और शांति निवास के पंकज को सेवानिवृत शिक्षक बलराम तिवारी सह सचिव प्रिंस सोनी, ,रोहन तिवारी ,प्रिंस पांडे, शिक्षक सिकंदर खान ने प्रदान किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार खेल का हिस्सा है,लेकिन हार से सीखना और आगे बढ़ना ही असल जीत है। हारने वाली टीम को अपनी गलतियों को समझना,उन पर सुधार करते हुए अगले साल जीत दर्ज करें। इस मौके पर उपाध्यक्ष चंद्र भूषण सिन्हा,सह सचिव प्रिंस सोनी, मनीष उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी, प्रिंस खान, रोहन तिवारी,मनोज तिवारी,आकाश कुमार, मनीष पाठक, नमन कुमार,गौरव दुबे,नैतिक, मोहसिन अंसारी,दुर्गेश दुबे, सहित कई लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!