नए साल को लेकर बंशीधर नगर में पुलिस प्रशासन अलर्ट, पिकनिक स्पॉट व मंदिरों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर:
नववर्ष 1 जनवरी को लेकर बंशीधर नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि नए साल के मौके पर क्षेत्र के सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
थाना प्रभारी ने कहा कि बम्बा डैम, विभिन्न मंदिरों एवं अन्य प्रमुख पिकनिक स्पॉटों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। विशेष रूप से बाबा बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी शिव मंदिर में नए साल के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस का उद्देश्य है कि श्रद्धालु और पर्यटक शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में नववर्ष का स्वागत कर सकें।
उन्होंने बताया कि बेवजह शराब पीकर घूमने, तेज गति से वाहन चलाने, यातायात नियमों के उल्लंघन, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और ट्रिपल लोडिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पिकनिक स्पॉट पर जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और नदी या जलाशयों के गहरे पानी में जाने से बचें।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि चौक-चौराहों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। मुख्य सड़क एनएच-39 बाईपास रोड पर तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शराब के नशे में हुड़दंग मचाने या महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 1 जनवरी को अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी, सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ नया साल मनाएं। पिकनिक के दौरान स्वयं सतर्क रहें और बच्चों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही थाना प्रभारी ने बंशीधर नगर क्षेत्र के सभी नागरिकों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!