शहीद महिमानंद शुक्ला को पलामू की अंतिम सलामी, गूंज उठा “महिमानंद अमर रहें”

Location: पलामू

मेदिनीनगर (पलामू): छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवान महिमानंद शुक्ला को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कमलकेड़िया (लेस्लीगंज, पलामू) पहुंचा, इलाका “महिमानंद अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए महिमानंद

11 फरवरी को दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में महिमानंद शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में उनके दोनों पैर उड़ गए थे। उन्हें गंभीर हालत में रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव में मातम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

गुरुवार देर रात जब शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं, जो अपने पिता की शहादत पर फूट-फूटकर रोते रहे।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शुक्रवार को अमानत नदी के तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर आईजी साकेत सिंह, पलामू डीआईजी वाईएस रमेश, सीआरपीएफ डीआईजी पंकज कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

सीआरपीएफ की टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी। शहीद महिमानंद शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

देश ने एक सच्चा वीर सपूत खो दिया, लेकिन उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!