शनिवार को सभी प्रखण्ड-सह-अंचल मुख्यालय में विशेष राजस्व शिविर आयोजित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

Location: Garhwa

जिले में राजस्व कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन एवं आम जनों की सुविधा हेतु सभी प्रखण्ड-सह-अंचल मुख्यालयों में राजस्व शिविर आयोजित करने का निदेश सरकार स्तर से प्राप्त है। उक्त के आलोक में उपायुक्त शेखर जमुआर ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित दिया है कि वह दिनांक- 29.06.2024 (शनिवार) को अपने मुख्यालयों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन करेंगे। इस दौरान निम्नलिखित राजस्व संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जायेगा:-

◆ ऑनलाईन दाखिल-खारिज (30/90 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन)
◆ उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित वादों का निष्पादन
◆ आपसी बंटवारा के आधार पर नामांतरण से संबंधित वादो का निष्पादन
◆ भू-लगान वसूली
◆ सीमांकन से संबंधित वादों का निष्पादन
◆ जमाबंदी अपडेसन (ऑनलाईन प्रविष्टि में त्रुटि सुधार इत्यादि)
◆ भू-अभिलेख में त्रुटि निराकरण
◆ भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र का निष्पादन
◆ भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई
◆ प्राकृतिक आपदा (वज्रपात / अतिवृष्टि/अग्निकाण्ड / सर्पदंश इत्यादि) से संबंधित मामलों का निष्पादन
◆ सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों का निष्पादन
◆ जाति/आय/आवासीय प्रमाण-पत्रों का निष्पादन समेत अन्य

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को राजस्व शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करने तथा शिविर में आम जनों से प्राप्त होने वाले आवेदनों को क्रमवार पंजी में संधारित करते हुए उन्हें पावती रसीद निर्गत करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही उक्त राजस्व शिविर के आयोजन की जानकारी सभी स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी देने को कहा है। वहीं सभी प्रखण्डों के लिए जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी को अपने आवंटित प्रखण्डों में आयोजित होने वाले राजस्व शिविर का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करने तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उसके निष्पादन से संबंधित प्रतिवेदन जिला मुख्यालय में साझा करने को कहा गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!