पचपड़वा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि तिवारी को पुलिस ने उसके सगे भाई समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Location: Garhwa

हत्या में प्रयुक्त प्रयुक्त पिस्तौल तथा स्कॉर्पियो बरामद

गढ़वा पुलिस ने पचपड़वा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि तिवारी समेत इस हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल हत्या में उपयोग किया गया काले रंग का स्कारपियो गाडी तथा एक बाइक बरामद किया गया है।
यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने बताया कि विगत 24 जून को शाम 7:00 बजे पचपड़वा में महुलिया गांव की तैय्यब अंसारी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस हत्याकांड के उदभेदन के लिए गढ़वा के dsp नीरज कुमार के नेतृत्व में एस आईटी का गठन किया गया था । पुलिस के द्वारा गढ़वा पलामू तथा छत्तीसगढ़ में छापेमारी किया गया ‌।इस क्रम में 27 जून को छत्तीसगढ़ भगाने के दौरान गोदरमाना पिकेट के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गढ़वा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी रवि तिवारी पिता रमाकांत तिवारी एवं उसका सगा भाई अभिषेक तिवारी उर्फ पिंकू तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद रवि तिवारी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था उसे रुपेश तिवारी के घर से बगही गांव से बरामद किया गया तथा रुपेश तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि इसमें हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि तिवारी का सगा भाई पिंकू तिवारी भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की हत्या का कारण सड़क पर बाइक से साइड देने को लेकर उत्पन्न विवाद ही कारण था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

पलामू समाचार

पलामू समाचार
error: Content is protected !!