वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

Location: Meral


मेराल (गढ़वा): प्रखंड के हासनदाग गांव में शनिवार को निषाद विकास मंच के तत्वावधान में पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के 26वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कुलदेव चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे, निषाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, मुखिया फुलमंती देवी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा वीरांगना फूलन देवी एवं अन्य महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को पुष्पगुच्छ, माला एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं मिशन गायक उदय हलचल और पवन दीवाना ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. कुलदेव चौधरी ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रतीक थीं। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया तथा कठिन परिस्थितियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि आज की लड़ाई कलम और कानून के बल पर भी प्रभावी ढंग से लड़ी जा सकती है।
जिला परिषद सदस्य अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने कहा कि समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की आवश्यकता बताई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार चौबे ने वीरांगना फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
निषाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने समाज में समानता, न्याय और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया तथा सामाजिक मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।
इसके अलावा प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, महर्षि वेदव्यास परिषद के जिला अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, मुखिया वीरेंद्र चौधरी, शिवकुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, रामनरेश चौधरी सहित कई वक्ताओं ने भी वीरांगना फूलन देवी के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया फुलमंती देवी ने की, जबकि संचालन मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, झामुमो नेता मनोज कुमार उर्फ बबलू दुबे, कोमल चौधरी, बीडीसी नंदू चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मदन यादव, रामलाल चौधरी, आशुतोष चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
संपादकीय टिप्पणी: कार्यक्रम में कुछ वक्ताओं ने समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक व्यक्तियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। ये उनके व्यक्तिगत वक्तव्य हैं। यदि संबंधित पक्ष का जवाब उपलब्ध हो तो पत्रकारिता के संतुलन के लिए उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    घघरी के सम्मानित बुजुर्ग जवाहीर प्रसाद यादव का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    बिजली पोल से तार चोरी, जुड़वाणिया नाला से ढोड़वाही नाला तक बिजली आपूर्ति ठप; किसानों की धनरोपनी प्रभावित

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दंपती घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वन अधिकार पट्टा भूमि पर बिना ग्रामसभा की सहमति बांस रोपण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से की कार्रवाई की मांग

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर संकल्प सभा, वक्ताओं ने सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष का किया आह्वान

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां पूर्व के एसएमसी चुनाव पर विवाद, अभिभावकों ने पुनः चुनाव की उठाई मांग
    error: Content is protected !!