Location: Manjhiaon
मझिआंव: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने किया। इस दौरान आम, जामुन सहित कई फलदार एवं अन्य मूल्यवान पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण के बाद नगर पंचायत सभागार में सभी वार्ड पार्षदों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने वृक्षारोपण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।
कार्यक्रम में सिटी मैनेजर राकेश कुमार पाठक, जितेश कुमार, प्रधान सहायक अनूप तिवारी, नजीर अमित पाठक, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू विश्वकर्मा, ऑपरेटर वीरेंद्र चौधरी, वार्ड पार्षद बालमुकुंद मेहता, आफताब खान सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी उपस्थित थे।