Location: Garhwa
गढ़वा : मेरा जुआ भारत गढ़वा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिहारा पंचायत सचिवालय सभागार में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि मुरली श्याम तिवारी, विशिष्ट अतिथि रामाशंकर चौबे, रोजगार सेवक बसंत सिंह एवं उप मुखिया आशा देवी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मुरली श्याम तिवारी ने कहा कि भारत की जनसंख्या अब 140 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि कई देशों में जनसंख्या घट रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने DLSA द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे अनाथ बच्चों, दिव्यांग बच्चों एवं साथी योजना की जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथि रामाशंकर चौबे ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूकता के साथ अब गिरती जनसंख्या दर पर भी ध्यान देना जरूरी है। इससे भविष्य में श्रमिकों की कमी, सामाजिक असंतुलन एवं पेंशन व्यवस्था पर बोझ बढ़ सकता है।
रोजगार सेवक बसंत सिंह ने कहा कि भारत की प्रति दंपति जन्म दर अब 1.9% हो गई है जो रिप्लेसमेंट स्तर 2.1 से कम है। यह सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित संकट का कारण बन सकता है।
उप मुखिया आशा देवी ने महिलाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि यदि महिलाएं जागरूक हों, तो जनसंख्या नियंत्रण में बड़ी सफलता मिल सकती है।
कार्यक्रम में रविंद्र नाथ यादव, अमित तिवारी, सरिता देवी, संजय सिंह, कुलदीप राम, रामचंद्र यादव, अजय वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन मुन्ना सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन सभी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।















