विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने नियुक्त किए 5 प्रतिनिधि, भानु प्रताप पासवान को मिली जिम्मेदारी

Location: Manjhiaon

मझिआंव। मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में कुल पाँच प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है।

मझिआंव प्रखंड से मझिगावा गांव निवासी भानु प्रताप पासवान को मनरेगा विभाग का प्रतिनिधि बनाया गया है, जबकि मोरबे गांव निवासी वीरेंद्र सोनी को कृषि सहित अन्य विभागों का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं बरडीहा प्रखंड में नावाडीह गांव निवासी अनीनुद्दीन अंसारी को मनरेगा एवं 15वें वित्त का प्रभार दिया गया है। कोंल्हुआ गांव निवासी बाबूलाल यादव उर्फ पप्पू यादव को कृषि-खाद्य सहित अन्य विभागों का, तथा जीका गांव निवासी विनोद राम को शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

जिम्मेदारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान ने कहा कि वे क्षेत्रीय विधायक द्वारा दिए गए दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि “माननीय विधायक ने मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि उनका ध्यान गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों पर है। मैं पूरी निष्ठा से जनता की समस्याओं को उनके समक्ष रखने और समाधान कराने का प्रयास करूंगा।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!