लोहरदगा में कांवरियों पर हमले की निंदा, बाबूलाल मरांडी ने सुरक्षा की मांग की

Location: रांची


रांची : सोमवार की देर शाम लोहरदगा- रांची मेमू ट्रेन से यात्रा कर रहे कांवरियों पर असामाजिक तत्वों ने नरकोपी स्टेशन के आसपास हमला कर दिया। हमले में कई कांवरिया घायल हो गए।
कुछ लोगों पर चाकू से भी प्रहार किया गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पसर गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद नरकोपी बाजार में लोगों ने देर रात तक सड़क जाम किया। आक्रोशित लोग हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इधर इस घटना की कई लोगों ने निंदा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से सभी कांवरियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
सावन की पहली सोमवारी को लोहरदगा जिले से दर्जनों शिव भक्त रांची स्थित पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक करने आए थे। कांवरियों ने बाबा का दर्शन पूजन किया। इसके बाद रांची से जब लोग मेमू ट्रेन से लोहरदगा लौट रहे थे तो इसी बीच नरकोपी रेलवे स्टेशन पर एक समुदाय विशेष के एक दर्जन से अधिक युवा ट्रेन पर चढ़ गए। ट्रेन पर चढ़ते ही इन लोगों ने कांवरियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कांवरिया कुछ समझते इसके पहले ही इन पर हमला हो चुका था। कुछ कांवरियों पर चाकू से प्रहार किया गया जिससे कई जख्मी हो गए।
ट्रेन में अचानक हुए हमले के बाद अफरातफरी मच गई। घटना से गुसाई भीड़ ने बाजार में सड़क जाम कर दिया। देर रात तक वहां जाम रहा। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों में अभी भी गुस्सा है।
इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हमले की निंदा करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पवित्र सावन महीने में भोलेनाथ के श्रद्धालुओं पर हमला कर प्रदेश का मा�

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!