Location: Garhwa
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में फलदार, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण
गढ़वा: लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन एवं लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा द्वारा शुक्रवार, 11 जुलाई को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में संयुक्त रूप से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जोन चेयरमैन लायन रविंद्र जैसवाल की उपस्थिति में की गई, जिसमें फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जोन चेयरमैन लायन हर्ष अग्रवाल ने पौधों की हमारे जीवन में महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ जीवन रक्षक भी हैं। इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन के अध्यक्ष जय शंकर ब्रेजियर, सचिव आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, लायन हर्ष अग्रवाल, अमित कश्यप, डॉ. पतंजलि केशरी, लियो तेजस्व अग्रवाल, मानस अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।















