लगातार चोरी की घटनाओं से मझिआंव के व्यवसायी परेशान, थाना में सौंपा सामूहिक आवेदन

Location: Manjhiaon



मझिआंव
मझिआंव थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। बीते एक सप्ताह के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद व्यवसायियों ने चोरी पर रोक लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर थाना में लिखित आवेदन सौंपा है।
शनिवार को मझिआंव प्रखंड व्यवसायी संघ की ओर से थाना प्रभारी के नाम पुलिस पदाधिकारी को एक सामूहिक आवेदन दिया गया, जिस पर लगभग 50 व्यवसायियों के हस्ताक्षर हैं। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि एक सप्ताह के अंदर तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं होना और अब तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
व्यवसायियों ने मांग की है कि रात्रि गश्त को सख्ती से बढ़ाया जाए, चोरी हुए सामानों का उद्भेदन किया जाए और चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बहाल हो सके।
आवेदन सौंपने वालों में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, टुकु कमलापुरी, खुशी जायसवाल, शंकर कुमार गुप्ता, सुमित कुमार, शंभू साव, दिनेश सोनी, देवनाथ ठाकुर, गोलू कुमार, सलीम अंसारी सहित अन्य व्यवसायी शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!