रामपुर में आहर से मछली चोरी का प्रयास, पुलिस पहुंचते ही सामान छोड़कर भागे लोग

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 16 minutes ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

चैनपुर (पलामू)। रामपुर गांव एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला मछली चोरी से जुड़ा है। आरोप है कि गांव में हालिया घटनाक्रम के बाद उत्पन्न स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग एक निजी आहर से मछलियां निकाल रहे थे।
जानकारी के अनुसार रामपुर निवासी मनोज सिंह ने अपने आहर में लाखों रुपये की लागत से मछली पालन किया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा आहर से मछलियां निकाले जाने की सूचना उन्हें मिली। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। साथ ही मामले की जानकारी चैनपुर थाना को दी गई।
बताया जाता है कि पुलिस की गाड़ी जैसे ही आहर के पास पहुंची, मछली निकाल रहे लोग मौके से भाग निकले। जल्दबाजी में वे अपना मोबाइल फोन, पर्स, घड़ी तथा गांजा पीने से संबंधित सामान वहीं छोड़ गए।
मामले को लेकर आहर मालिक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस बरामद सामान के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    दानरो नदी में कचरा डंपिंग पर सख्त हुए उपायुक्त, नगर परिषद को लगाई फटकार

    दानरो नदी में कचरा डंपिंग पर सख्त हुए उपायुक्त, नगर परिषद को लगाई फटकार

    रामपुर में आहर से मछली चोरी का प्रयास, पुलिस पहुंचते ही सामान छोड़कर भागे लोग

    रामपुर में आहर से मछली चोरी का प्रयास, पुलिस पहुंचते ही सामान छोड़कर भागे लोग

    प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : कन्हैया चौबे

    प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : कन्हैया चौबे

    ड्यूटी से गायब मिली महिला चिकित्सक, उपायुक्त ने रोका वेतन; जनसुनवाई और सड़क सुरक्षा पर भी दिए सख्त निर्देश

    ड्यूटी से गायब मिली महिला चिकित्सक, उपायुक्त ने रोका वेतन; जनसुनवाई और सड़क सुरक्षा पर भी दिए सख्त निर्देश

    ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    पूर्व पोस्टमास्टर गिरिजा पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    पूर्व पोस्टमास्टर गिरिजा पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
    error: Content is protected !!