Location: Manjhiaon
मझिआंव : प्रतिनिधि : राजा स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बोकारो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि कोडरमा की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में कोडरमा की टीम विजेता बनी और हजारीबाग की टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान की गई। शील्ड वितरण प्रमुख आरती दुबे, नगर पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी तथा विकास दुबे द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडल में बेबी कुमारी, रूपांजलि दुबे, अशोक कुमार सिंह और कृष्ण कुमार ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर प. हाई स्कूल मोरबे के हेडमास्टर सह शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार मौर्य, सहायक शिक्षक राजेश तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे उर्फ़ मुन्ना दुबे, गढ़वा जिला कबड्डी संघ सदस्य सोनू दुबे, मीडिया प्रभारी विकास कुमार, सुनील चौहान, अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।











