:पैक्स केंद्र नहीं खुलने पर किसानों की चेतावनी – 10 दिसंबर को अंचल कार्यालय में देंगे धरना

Location: Manjhiaon

मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 10 अंतर्गत भुसुआ गांव में हाजी तुफैल अहमद के आवास के पास शनिवार शाम आयोजित किसानों की बैठक में सरकार के खिलाफ नाराज़गी ज़ाहिर की गई। बिंदेश्वरी पाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लगभग आधा दर्जन गांव के किसान शामिल हुए।

किसानों ने आरोप लगाया कि मझिआंव में अब तक धान क्रय केंद्र (पैक्स) नहीं खोला गया है, जिसके कारण वे मजबूरी में अपना धान बिचौलियों को औने–पौने दाम पर बेचने को विवश हैं। किसानों का कहना है कि खेती उधार लेकर करने के बाद जब धान सही मूल्य पर नहीं बिकता, तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब होती जाती है। छोटे व्यापारी और बाहर से आने वाले बड़े व्यापारी भी किसानों से कम कीमत पर धान उठाकर ले जा रहे हैं।

किसानों ने कहा कि जब धान बिक ही जाएगा, तब बाद में पैक्स खोलने का कोई लाभ नहीं होगा। बैठक में पाल टोला और अंसारी टोला के किसान—पूर्व वार्ड पार्षद इबरार खान, रोस्तम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, सादाम अंसारी, आज़ाद अंसारी, नसीमुद्दीन अंसारी, अहमद अंसारी, मोहम्मद नेजाम अंसारी, मोहम्मद कलिम अंसारी, अवधेश पाल, सुरेश पाल, शर्मा पाल, दयानंद पाल, मोहम्मद हसीन अहमद सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि—

  1. 9 दिसंबर 2025 तक
    • धान क्रय केंद्र (पैक्स) खोला जाए।
    • सभी किसानों का धान आधार कार्ड के आधार पर खरीदा जाए।
    • खजुरी पंचायत के भुसुआ, आमर, बिरबंधा और खजुरी गांव को मझिआंव नगर पंचायत से अलग किया जाए।
  2. मांगें पूरी नहीं होने पर
    10 दिसंबर को प्रखंड क्षेत्र के किसान, मजदूर और ग्रामीण मिलकर अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे
    किसानों ने चेतावनी दी कि इसकी पूरी ज़िम्मेदारी झारखंड सरकार और गढ़वा जिला उपायुक्त की होगी।

उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी श्रीमती कनक ने बताया कि नगर पंचायत से गांवों को अलग करने के मुद्दे पर पदाधिकारियों की बैठक कर राज्य सरकार को पत्राचार भेज दिया गया है। वहीं, धान क्रय केंद्र खोलने को लेकर बैठक तो हो चुकी है, लेकिन अभी क्रय केंद्र खोलने की निर्धारित तिथि प्राप्त नहीं हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!