वीर सहायता योजना के तहत लोगोंक किया जागरूक

बंशीधर नगर:-प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में दिन रविवार को नालसा के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज प्रसाद एवं गढ़वा के डीएलएसए सचिव निभा रंजना लकड़ा के आदेशानुसार संचालित” वीर परिवार सहायता योजना “के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा,विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह,बीडीओ रौशन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 की संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं पैरामिलिट्री के सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान वीर परिवार के सदस्य भूतपूर्व सैनिक हरीशंकर चौबे ने मांग की भूतपूर्व सैनिकों राष्ट्रीय पर्वों पर आमंत्रित किया जाए और साथ ही साथ किसी प्रकार के वाद में विशेष प्राथमिकता दी जाए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीजेएम सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा ने कहा कि प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में डीएलएसए के द्वारा वीर परिवार सहायता योजना “के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि‌ भारतीय सेना,अर्धसैनिक बलों के जवान, पुर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्यों को संपत्ति विवाद, पारिवारिक मामले,अन्य कानूनी सहायता देना है।ताकि कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाना नहीं पड़े।प्राथमिकता देते हुए उसका समाधान किया जाएगा।नालसा के द्वारा इस कार्यक्रम के तहत स्लोगन के रूप में “आप सीमा पर सेव करें,हम घर पर आपके परिवार की देखभाल करेंगे” के संदेश के साथ न्याय तक पहुंचाना।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वीर परिवार के सदस्य की कोई भी समस्या हो वे कभी भी उनसे बेझिझक आकर मिल सकते हैं।जागरूकता कार्यक्रम में पीएलवी सुधीर कुमार चौबे व मनोज दुबे,राकेश कुमार चौधरी,फैजान अंसारी तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!