राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा)। श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के अवसर पर बंशीधर नगर स्थित प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी एवं उपाध्यक्ष संध्या देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर (भोलू), कोषाध्यक्ष शुभम प्रकाश (गट्टू) एवं उपसचिव लव कुमार ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और विधायक को बुके, चुनरी तथा राजा पहाड़ी शिव मंदिर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रामचंद्र पाठक एवं गोविंद पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कराया। पूजा के उपरांत भगवान शिव को भोग अर्पित किया गया तथा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर ने उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं विधायक अनंत प्रताप देव को मंदिर के समग्र विकास से संबंधित मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, मुख्य सड़क से मंदिर तक दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाने, आकर्षक बागवानी विकसित करने, राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने, एल्यूमिनियम रेलिंग एवं गार्डवाल निर्माण, आधुनिक पार्क विकसित करने तथा श्रद्धालुओं के लिए अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस मौके पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार नगर, मंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी अशोक सेठ, सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार (मंटू), विद्या भास्कर, धीरज कुमार, अभय कुमार (मिंटू), सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    प्रशांत किशोर की जीत के मायने, बांकीपुर और दतिया में क्यों नहीं हुई वोट की चोरी, क्या जवाब देगा विपक्ष

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    नए मकान की ढलाई के दौरान 440 वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर में श्रावणी मेले का शुभारंभ, विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त व विधायक को सौंपा गया मांगपत्र

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, नियमित मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण के दिए निर्देश

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    पिता पर हमला करने के आरोप में फरार पुत्र गिरफ्तार, बरडीहा पुलिस ने भेजा जेल

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब

    आवास योजना में अवैध राशि मांगने के आरोप पर PMAY-G प्रखंड समन्वयक से 24 घंटे में मांगा जवाब
    error: Content is protected !!