Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर, 12 सितम्बर।
राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय भवनाथपुर में पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भवनाथपुर की मुखिया बेबी देवी एवं उप मुखिया समलेश कुमार रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुन्दर देवी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णा राम भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने निपुण भारत कार्यक्रम की सफलता में स्कूल प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने FLN (Foundational Literacy and Numeracy) की गतिविधियों की जानकारी दी और अभिभावकों से घर पर बच्चों के साथ स्वाध्याय को प्रोत्साहित करने की अपील की।
मुखिया श्रीमती बेबी देवी ने विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चे निश्चित रूप से पुरस्कार के पात्र हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा छात्र कार्यपुस्तिका को नियमित रूप से देखने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत छात्र-छात्राओं में शामिल हैं:
- वर्ग 5: आशिका कुमारी, अभिनव कुमार, पवन कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रियंका कुमारी
- वर्ग 4: शिवम कुमार, तनु कुमारी
- वर्ग 3: अनुष्का कुमारी, दीक्षित कुमारी
- वर्ग 2: आरूषी कुमारी
- वर्ग 1: अर्णव कुमार, रूपा कुमारी
इन बच्चों के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से मंटू कुमार, बनारसी राम, कमलेश कुमार प्रजापति, रोहित कुमार, शीला देवी, बबीता देवी, रीता देवी, अनीता देवी, तारा देवी, बेबी देवी एवं कुमारी रिंकू देवी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका किरण सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।












