शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAM) वार्ड 15 टेम्पू स्टैंड व वार्ड 19 दबगर मोहल्ला, गढ़वा का शुभारंभ

Location: Garhwa


स्वस्थ गढ़वा, समृद्ध गढ़वा” की ओर एक और कदम

गढ़वा। नगर परिषद गढ़वा के तत्वावधान में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAM) का उद्घाटन वार्ड 15 टेम्पू स्टैंड और वार्ड 19 दबगर मोहल्ला में किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कनेडी एवं सदर अस्पताल, गढ़वा के अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से शहरी गरीबों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन, तापमान आदि की नियमित जांच, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष देखभाल, डॉक्टर की सलाह पर मुफ्त दवाइयों की उपलब्धता, और योग सत्र का आयोजन शामिल है। डाइट, मानसिक स्वास्थ्य एवं बीमारियों की रोकथाम पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

सिविल सर्जन डॉ. कनेडी ने कहा कि इस केंद्र पर टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, कैंसर व डायबिटीज जैसी बीमारियों की विशेष जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने और ‘आभा कार्ड’ बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इस केंद्र पर प्रशिक्षित MBBS डॉक्टर, स्टाफ नर्स, MPW की सेवाएं नियमित रूप से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक (रविवार अवकाश) उपलब्ध रहेंगी।

इस अवसर पर डॉ. देशराज गैहलोत, डॉ. पी. कशमुर राव, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील त्रिपाठी, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सच्चिदानंद पांडे, दिशा संस्था के वरिष्ठ सदस्य भोला चंद्रवंशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी, निवर्तमान पार्षद सविता देवी, नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर संदीप कुमार, सिटी मिशन मैनेजर कौशल कुमार ठाकुर, प्रधान सहायक अमित कुशवाहा, टैक्स दरोगा राजकुमार, अनिल कुमार, गोविंद कुमार, सेवा-निर्मित शिक्षक एन.के. पांडे, रेणु पंकज, प्रिंस तिवारी, नर्स, सहिया सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

नगर परिषद, गढ़वा एवं स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य है – सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा, वह भी बिना किसी खर्च के।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!