रांची में अपराध बेलगाम: 24 घंटे में दूसरी हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड की राजधानी में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। अपराधी बेखौफ हैं, और प्रशासन पूरी तरह लाचार नजर आ रहा है। बीते दिन भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज शहर बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों ने एक और हत्या कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी।

देर शाम रवि स्टील चौक के पास जूता-चप्पल व्यवसायी भूपल साहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से शहर में दहशत का माहौल है, और जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

युवा समाजसेवी विनय कुमार कांस्यकार (गढ़वा) ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अगर जल्द ही अपराध पर लगाम नहीं लगाई गई, तो जनता को मजबूरन सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। प्रशासन को चाहिए कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जनता में भरोसा बहाल करे, वरना रांची की पहचान ‘क्राइम कैपिटल’ के रूप में बन जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!