रमना में मॉर्निंग वॉक पर निकले क्लर्क अविनाश कुमार संदिग्ध हालात में लापता, दोनों मोबाइल बंद; पुलिस ने शुरू की तलाश

Location: Ramana


रमना (गढ़वा)। थाना क्षेत्र के परसवान गांव निवासी 32 वर्षीय अविनाश कुमार बुधवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। इस संबंध में उनकी पत्नी सरिता देवी ने बुधवार की शाम रमना थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से परिजनों में गहरी चिंता और भय का माहौल है।
परिजनों के अनुसार अविनाश कुमार बुधवार की सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक के लिए बहियार खुर्द की ओर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि उनके पास मौजूद दोनों मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
अविनाश कुमार मेराल थाना क्षेत्र स्थित गोंदा हाई स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में मैट्रिक परीक्षा को लेकर वे गढ़वा में डिक्टेशन ड्यूटी पर तैनात थे। परिवार के अनुसार वे घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं। उनके शिक्षक पिता पंचू राम के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी।
अचानक इस तरह लापता हो जाने की घटना से स्वजन और परिचित किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित और सहमे हुए हैं।
इधर रमना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अविनाश कुमार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को अविनाश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल रमना थाना को सूचित करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!