रमना में मुख्य सड़क व गलियों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, एसडीओ की अध्यक्षता में होगी बैठक

Location: Ramana

रमना। प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली मुख्य पथ तथा उससे जुड़ी गली-मोहल्लों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई शुरू करते हुए शुक्रवार को रमना प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मृर्धा करेंगे।
समस्या के समाधान को लेकर अंचल कार्यालय रमना की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित व्यक्ति निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रखंड सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में प्रमुख करुणा सोनी ने मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सड़क जाम और आम लोगों को हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहल शुरू कर दी है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है, वहीं आम लोगों को उम्मीद है कि मुख्य सड़क और गलियों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात व्यवस्था सुचारु की जा सकेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!