रंका में यात्री बस से गिरने से युवक की मौत

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक यात्री बस में एजेंट का काम कर रहे युवक की बस से गिरने से मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर से गढ़वा जाने वाली “विजय” नामक यात्री बस में एजेंट का कार्य करने वाला रंका शहर के मेन रोड निवासी राजू कुमार बस के गेट पर खड़ा होकर सफर कर रहा था। इसी दौरान सड़क में बने गड्ढे से गुजरते समय बस हिचकोला खाने से संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा

सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में राजू कुमार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। बस कर्मचारियों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजू कुमार अपने परिवार का भरण-पोषण एजेंटी कर करता था, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!