रंका बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, राष्ट्रीय राजमार्ग को किया गया अतिक्रमण मुक्त

Location: Ranka

रंका/गढ़वा: रंका बाजार क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने और इसके कारण आए दिन लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने को लेकर बुधवार को अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी एवं पुलिस उपाधीक्षक रोहित रंजन सिंह के संयुक्त नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रंका शहर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर दुकानें लगाने के कारण आमजन को पैदल चलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही, जगह की कमी के चलते लोग सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से दोपहिया वाहन खड़ा कर देते थे, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी।

बुधवार को अभियान के प्रथम चरण में जेठन सिंह चौक से लेकर शिव नदी पुल तक दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। दूसरे चरण में थाना मोड़ इलाके से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कुछ दिनों बाद फिर से अतिक्रमण किया गया, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!