श्री बंशीधर नगर में ‘रुआर कार्यशाला’ आयोजित, अनामांकित बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना एवं समग्र शिक्षा के तहत “रुआर कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन एवं बीआरपी श्रीकांत चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बीआरपी श्रीकांत चौबे ने कार्यशाला में उपस्थित प्रधानाध्यापकों को “रुआर कार्यक्रम” की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 25 अप्रैल से 10 मई तक विद्यालय स्तर पर संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विद्यालय आने वाले पहले दस छात्रों का टीका एवं पुष्प देकर स्वागत करने, विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक व माता समिति की बैठक कर लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को चिह्नित करने और उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें प्रेरित करने पर विशेष बल दिया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रधानाध्यापक अपने पोषक क्षेत्र के अनामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं और वे ऐसे बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं जिनके माता-पिता का शिक्षा से कोई सीधा जुड़ाव नहीं है। उन्होंने विभागीय प्रयासों और योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

शिक्षिका रूबी कुमारी एवं शिक्षक सुजीत कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में बीआरपी प्रकाश कुमार सिंह, सीआरपी संजय कुमार सिंह, अजय कुमार, बिरेन्द्र प्रजापति, शोभा कुमारी, शक्ति दास सिन्हा, शिक्षक रमेश प्रसाद, अलीम अंसारी, नित्यानंद तिवारी, राजीव रंजन चौबे, रागिनी रवानी, बिनोद ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, अनूप विश्वकर्मा, अमित कुमार, उदय कुमार, सुजीत कुमार, नरेश राम, मुनेश्वर मेहता सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!