मैं लिख कर देता हूं, झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार : अमित शाह

Location: रांची

रांची में गृह मंत्री अमित शाह


रांची : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक मैं शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड बनाया है और विकास भी भाजपा ही करेगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए उन्होंने कहा कि लिखकर ले लीजिए यहां का जो माहौल है, कार्यकर्ताओं में जो उत्साह है उसे देखकर मैं दावे के साथ कहता हूं कि यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। जनता भी बदलाव के लिए तैयार है।
हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। झारखंड की पहचान आज भ्रष्टाचार के रूप में हो चुकी है। भ्रष्टाचार और घोटाले के मामले में राज्य रोज नया कृतिमान बना रहा है। कांग्रेस पार्टी के एक सांसद के घर से ₹300करोड रुपए से अधिक मिले। जबकि एक मंत्री के नौकर के घर से 35 करोड रुपए मिले। भ्रष्टाचार की यहां गंगा बह रही है। यह सरकार सिर्फ लूट में लगी है। विकास से कोई मतलब नहीं है। भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी है। और राज्य में बदलाव चाहती है।
लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा को अपार समर्थन देते हुए 9 सीटों पर विजय दिलाई। यहां की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। यहां की जनता और कार्यकर्ताओं को मैं प्रणाम करता हूं। आपके आशीर्वाद से मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें।
अमित शाह ने कहा कि झारखंड के लिए भाजपा ने क्या किया है मैं हिसाब लेकर आया हूं। हेमंत सोरेन भी हिसाब लेकर आए और बताएं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग पर्दा डालते हैं। सब मिलजुल कर खा रहे हैं । केंद्र की यूपीए सरकार ने झारखंड को सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपये 10 वर्षों में दिए थे। लेकिन मोदी जी की सरकार ने झारखंड के विकास के लिए 10 वर्षों में ₹ 3 लाख, 84000 करोड़ रुपए विकास के लिए दिए हैं।
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि झारखंड में अब तक भाजपा के जितने भी मुख्यमंत्री रहे किसी ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे आपका सर शर्म से झुक जाए। आप जनता के बीच जाकर भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों को बता सकते हैं।
बैठक को झारखंड चुनाव प्रभारी व कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में सांसदों को सम्मानित भी किया गया। बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी सहित प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
error: Content is protected !!