मेराल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, होली-ईद-रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय


मेराल। थाना परिसर में गुरुवार को होली, ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख दीप माला कुमारी ने की। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में त्योहारों के दौरान संभावित समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने त्योहारों के दौरान पटाखों के उपयोग पर रोक की बात कही तथा आश्वासन दिया कि सभी छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान त्योहार से पूर्व किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे। साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
प्रमुख दीप माला कुमारी ने भी दोनों समुदायों से होली, ईद और रामनवमी को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया।
बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो, मुखिया अजीज अंसारी, रामप्रताप साव, संजय भगत, हरेंद्र चौधरी सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रखंड सहायक रामनाथ भगत, सीआई संजीव पांडे, एसआई प्रेम प्रकाश पांडे, हरिशंकर ओझा, अरविंद साव, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद, मुखिया गौरी देवी, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, सुरेंद्र गोस्वामी, रविंद्र गुप्ता, जगजीवन राम, भोला पासवान, जैनेंद्र सिंह, अशोक राम, तैयब अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!