मेराल गोदाम की जांच में खुली लापरवाही, मैनेजर को फटकार – विधायक प्रतिनिधि पंकज पासवान ने की कार्रवाई की चेतावनी

Location: Garhwa

गढ़वा :जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के उपभोक्ताओं और डीलरों की लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार पासवान ने  मेराल स्थित AGM गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में भारी लापरवाही पाई गई, जिसके चलते गोदाम मैनेजर को फटकार लगाई गई।

पंकज पासवान ने गोदाम में स्टॉक पंजी की मांग की, लेकिन मैनेजर ने जानकारी दी कि पंजी घर पर रखा हुआ है। इस पर नाराजगी जताते हुए पासवान ने स्पष्ट कहा कि विभागीय प्रक्रिया में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में राशन वितरण प्रक्रिया, गोदाम की स्थिति और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अगर डीलर स्तर पर गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित डीलरों पर भी कार्रवाई तय है।

पंकज पासवान ने कहा कि जनता और डीलरों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वे खुद मौके पर पहुंचे हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!