मेदिनीनगर: स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर डीएसपी ने की बैठक, दिए अहम निर्देश

Location: पलामू

मेदिनीनगर | शहर थाना परिसर में सोमवार को स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर डीएसपी मणि भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार समेत कई स्वर्ण व्यवसायी उपस्थित रहे।

डीएसपी मणि भूषण प्रसाद ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।

थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से दुकान के अंदर और बाहर लगाए जाएं, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में आसानी से पहचान की जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाहर लगे कैमरे सड़क की दिशा में हों, ताकि आने-जाने वाले संदिग्धों की तस्वीरें रिकॉर्ड हो सकें।

चोरी जैसी घटनाओं से बचने के लिए दुकानों में डोर अलार्म या सायरन सिस्टम लगाने की भी सलाह दी गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया संभव हो सके।

बैठक में व्यापारियों ने भी अपनी चिंताएं और सुझाव साझा किए, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!