मुहर्रम में रंका में नहीं बजेगा डीजे, कमेटी का सराहनीय फैसला

Location: Ranka



दिल के मरीजों और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय, शांति समिति बैठक में कई अहम फैसले

रंका (गढ़वा): आगामी रविवार को मनाए जाने वाले गम और श्रद्धा के पर्व मुहर्रम को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को रंका थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध, जिम्मेदार नागरिकों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में अंजुमन कमेटी के सदर और सचिव ने सर्वसम्मति से घोषणा की कि इस बार मुहर्रम के जुलूस में डीजे साउंड का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि तेज डीजे साउंड से आम नागरिकों विशेषकर दिल के मरीजों और बुजुर्गों को अत्यधिक परेशानी होती है। इस जनहितकारी निर्णय का सभी ने स्वागत करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों में शामिल हैं:

  • हर अखाड़ा में कम से कम 10 जिम्मेदार वॉलेंटियर की तैनाती की अपील।
  • सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या वरीय पदाधिकारियों को देने का आग्रह।
  • रंका बाजार क्षेत्र में हटाए गए अतिक्रमण के बावजूद पुनः कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
  • जुलूस के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा और आकस्मिक परिस्थितियों को देखते हुए यातायात सुचारु बनाए रखने की सहमति।
  • आधा दर्जन यूरिनल बनाने की मांग, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।

अनुमंडल पदाधिकारी ने आपात स्थिति से निपटने हेतु रंका थाना परिसर में एंबुलेंस और एक चिकित्सक को स्टैटिक रूप से तैनात रखने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्ती बढ़ाने, अग्निशमन सेवाओं की तैयारी सुनिश्चित करने और शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने की जानकारी भी दी।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम् बेला तोपनो, अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी, पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह सहित दोनों समुदायों के अनेक प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग जैसे मो. सोयब खलीफा, डॉ. मो. इकरामुद्दीन, डॉ. मो. इस्लाम, मो. जैनूल अंसारी, सुरेश पाण्डेय, उत्तम पाण्डेय, किशोर कुमार, शूलपाणी सिंह, मो. हासिम अंसारी, मो. असमूद्दीन अंसारी आदि उपस्थित रहे।

हालांकि बैठक में सभी 14 पंचायतों के मुखिया अनुपस्थित रहे, जिस पर एसडीओ ने नाराजगी जताई।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!