मिलावट पर प्रशासन का वार, मिठाई दुकानों में छापेमारी से फैला हड़कंप, लिए गए सैंपल               

Location: Garhwa

 गढ़वा :शहरी क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार शाम सदर एसडीएम संजय कुमार ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना कुमारी मिंज के साथ कई प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की।

तीन दुकानों से लिए गए खाद्य नमूने

कचहरी रोड स्थित न्यू बनारसी स्वीट्स, चिनिया मोड़ स्थित विद्या स्वीट्स और रंका मोड़ स्थित बसंती मिठाई एवं नमकीन भंडार के गोदामों से पनीर, खोवा आदि के नमूने लिए गए। एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इन नमूनों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों में खाद्य सामग्री पर मक्खियां भिनकती पाई गईं। फ्रिज और किचन की स्थिति भी बेहद गंदी मिली। एसडीएम ने ऐसे प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाने और दो दिन बाद दोबारा निरीक्षण की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा गंदगी मिली तो दुकानें सील की जाएंगी।

थोक फल दुकानों में कार्बाइड की जांच

आम के सीजन को देखते हुए बाजार समिति के थोक फल गोदामों में भी छापेमारी की गई। प्रथम दृष्टया कार्बाइड तो नहीं मिला, लेकिन एथिलीन गैस से फल पकाने के प्रमाण मिले, जो सीमित मात्रा में अनुमत है। सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि वे किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनों का प्रयोग न करें।

जांच के दौरान कई मिठाई दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया। एसडीएम ने चेताया कि अगली बार छापेमारी में यह दोबारा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुछ दुकानों में सड़ी-गली, कीड़ों से युक्त अर्धनिर्मित सामग्रियां मिलीं, जिन्हें एसडीएम ने तुरंत नालियों में फेंकवाकर नष्ट करवा दिया।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि यह जन स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, इसलिए नगर परिषद, अंचल कार्यालय और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम के जरिए नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे मिलावटी सामग्री और हानिकारक रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    कुशमही विवाद: एसडीओ ने की जांच, 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    होटल गार्ड हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर

    सर्पदंश के बाद युवक गढ़वा रेफर
    error: Content is protected !!