मारुति नंदन संघ इस बार रामजवमी में लोगो को कराएगा कसाना डीजे का दर्शन

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर के गुरुद्वारा चौक नावा टोली मारुति नंदन संघ के द्वारा रामनवमी पूजा के अवसर पर यूपी मेरठ के कसाना डीजे को मंगवाया गया है।बताते चले कि कसाना डीजे के मालिक सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता उमेश कसाना है।इनका कसाना डीजे पूरे भारत में नंबर वन डीजे माना जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मारुति नंदन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि कसाना डीजे को मंगवाने में 5 लाख 50 हजार रुपया का लागत लगा है।उन्होंने बताया कि डीजे के साथ-साथ रामनवमी पूजा में शोभा यात्रा के दौरान हनुमान जी के 12 फीट का मूर्ति और उस पर राम और लक्ष्मण भगवान विराजमान रहेंगे। जो पलामू वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने बताया कि इस रामनवमी पूजा को सफल बनाने में हमारे मेंबर के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि मारुति नंदन संघ के संरक्षक किन्नर समाज के मुखिया आयसा किन्नर ने हम लोगों का काफी सहयोग किया है। यदि उनका सहयोग नहीं रहता तो मेदिनीनगर में लोगों को इस बार कसाना डीजे का सॉन्ग सुनने को नहीं मिल पाता।मौके पर अध्यक्ष विक्रम सिंह,उपाध्यक्ष ब्रिजमल सिंह,संरक्षक किन्नर समाज की मुखिया आयशा सिंह,सचिव आदर सिंह,कोषाध्यक्ष लिटिल सिंह,सजल सिंह,सन्नी पासवान,राहुल सिंह,बिक्की पासवान,प्रेम कुमार,समीर कुमार, ऋतिक दुबे, बंटी कुमार,रितेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!