मडवनिया पंचायत घोषित हुआ टीबी मुक्त, मुखिया और सचिव हुए सम्मानित

Location: Ramana

रमना (प्रतिनिधि): मडवनिया पंचायत सचिवालय के प्रांगण में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टीबी (यक्ष्मा) उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंचायत की मुखिया स्वीटी वर्मा और पंचायत सचिव सुमन कुमारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरीय यक्ष्मा रोग पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने कहा कि मडवनिया पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मुखिया और पंचायत सचिव को मेमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मलेरिया पर्यवेक्षक विजय पाठक ने बताया कि 10 से 25 फरवरी के बीच एक अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत दो वर्ष से ऊपर के लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा दी जाएगी। उन्होंने सभी से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

मुखिया स्वीटी वर्मा ने स्वच्छ और स्वस्थ पंचायत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विभाग को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मौके पर सीएचओ अभिषेक सिंह, संजय यादव, मंदीश यादव, जितेंद्र चौधरी, बिनोद मेहता, शिवधारी यादव, अलीजान अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!