पीएम पोषण शक्ति योजना: रसोईया सह सहायिका प्रतियोगिता में चितविश्राम की सुनीता देवी प्रथम

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत संकुल स्तरीय रसोईया सह सहायिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीआरसी के सात विद्यालयों की रसोईया सह सहायिकाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन पांच जजों – शालू कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंजली कुमारी, रीमा कुमारी और नंदनी कुमारी – द्वारा किया गया। निर्णायकों ने सभी व्यंजनों का स्वाद चखकर निर्णय लिया।

रा. उच्च विद्यालय चितविश्राम की रसोईया सुनीता देवी को प्रथम और नव प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा की गायत्री देवी को द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया गया। दोनों विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

सीआरपी संजय कुमार सिंह और द्वारिका नाथ पांडेय ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि अब वे प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रखंड स्तर पर भी वे विजयी होकर अपने विद्यालय और संकुल का नाम ऊंचा करेंगी।

द्वारिका नाथ पांडेय ने रसोईया सह सहायिकाओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे हर दिन बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन बनाकर अहम भूमिका निभाती

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!