मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

Location: Manjhiaon



मझिआंव : प्रतिनिधि। प्रखंड के मोरबे पंचायत अंतर्गत भलूही गांव निवासी एवं भाजपा नेता शंभू चौधरी (55) का बुधवार की रात गढ़वा के एक निजी क्लिनिक में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में गढ़वा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्हें इंजेक्शन भी दिया गया। इसके बाद उन्हें लगातार दो बार हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मोरबे स्थित कोयल नदी श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र ने दी। मृतक का पुत्र बाहर काम करता है। उसके घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
अंतिम संस्कार में भाजपा नेता डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, कांडी प्रखंड के राणाडीह पंचायत की मुखिया सह भाजपा नेता ललित बैठा, नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, सचिदानंद सिंह, दिलीप सिंह, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सोनी, मोरबे पंचायत के पूर्व मुखिया अनुज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने कहा कि शंभू चौधरी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में मायूसी है।
इंटर कॉलेज में हुई शोकसभा
शंभू चौधरी के निधन पर सिवेश्वर चंद्रवंशी इंटर कॉलेज में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिखा संगम

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
    error: Content is protected !!