सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा : प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गांवों से लेकर चौक-चौराहों तक रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बहनें सज-धजकर अपने भाइयों के घर पहुंचती नजर आईं।
बहनों ने पूजा की थाली में फूल, अक्षत और मिठाई सजाकर भाइयों की आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें पैसे, साड़ी और कपड़े सहित अन्य उपहार देकर विदा किया। रक्षाबंधन को लेकर छोटे बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।
वहीं, श्रावण मास का अंतिम दिन होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों और पूजा स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया और सुख-शांति की कामना की।
प्रखंड क्षेत्र के सगमा, सारदा, बीरबल, मकरी, घघरी, झुनका, दुशैया, बैलिया, कटर कला, पूतूर सहित अन्य गांवों में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने विभिन्न देवस्थलों पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में शांति और सौहार्द की कामना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    सगमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक दया पांडेय की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

    रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिखा संगम

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    मझिआंव : हार्ट अटैक से भाजपा नेता शंभू चौधरी का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    सड़की की दिव्यांग कलावती ने पिंकू पांडेय की कलाई पर बांधी राखी, मोबाइल देने का मिला आश्वासन

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
    error: Content is protected !!