मझिआंव में 34वें उर्स सह जलसा का आयोजन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की चादरपोशी

Location: Manjhiaon


मझिआंव, प्रतिनिधि।
प्रखंड क्षेत्र के कामत मदरसा परिसर स्थित “मजरूल हक मिल्लत” की मजार पर मंगलवार रात्रि 34वें उर्स सह जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मजार पर चादरपोशी कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई तथा जिला एवं देश में अमन-चैन, सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी।
कार्यक्रम में गठित कमेटी एवं मदरसा के हेड मौलवी (मुदर्रिस) कारी सफीर अहमद सिद्दीकी, इकबाल सिद्दीकी, लंगर व्यवस्थापक युवा समाजसेवी इशहाक अहमद, याकूब अहमद, सदर अरसुद्दीन खान, सचिव इबरार खान, शेख माबूद सहित अन्य लोगों ने बुके, माला और पगड़ी पहनाकर पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह एक ऐसा स्थान है, जहां बुलावा आने के बाद ही लोग हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की पहचान आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द से है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ रहते आए हैं और आगे भी मिल-जुलकर रहेंगे।
उन्होंने लोगों से नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि समाज और देश की मजबूती एकता में ही है। उन्होंने कहा, “हम सभी एक ही भगवान की संतान हैं, फिर आपस में नफरत कैसी।”
पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने आयोजन समिति और उलेमाओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन मदरसा के हेड मौलवी कारी सफीर अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया। जलसे में तकरीर के लिए विभिन्न स्थानों से उलेमा पहुंचे थे। झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़, बिहार समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग मजार पर चादरपोशी करने पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह दंडाधिकारी अजीत कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर जवाहर पासवान, नन्हे खान, जिया-उल-हक खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!