मझिआंव में सिंचाई परियोजना का शिलान्यास 23 अप्रैल को, उपायुक्त करेंगे भूमि पूजन

मझिआंव (प्रतिनिधि): आकांक्षी ब्लॉक मझिआंव के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार और नीति आयोग के सहयोग से जल स्रोत निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 23 अप्रैल, बुधवार को उपायुक्त शेखर जमुआर दो स्थलों पर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह योजना आकांक्षी जिलों के तहत मझिआंव ब्लॉक के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए शुरू की जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम रामपुर पंचायत के जाहर सराय और रामपुर गांव में आयोजित होगा।

इस अवसर पर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बीडीओ ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी प्राप्त करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

यह परियोजना मझिआंव क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन
    error: Content is protected !!