मझिआंव में सप्ताह में दो दिन लगेगा जनता दरबार: बीडीओ

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। उपायुक्त के निर्देश पर अब प्रखंड और अंचल स्तर पर सप्ताह में दो दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी बीडीओ सह सीओ राकेश कुमार सहाय ने बताया कि हर मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से शाम 3 बजे तक जनता दरबार आयोजित होगा। इसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं और फरियादें रख सकेंगे।

श्री सहाय ने बताया कि प्रखंड स्तर पर निपटाए जाने योग्य मामलों का समाधान वहीं किया जाएगा, जबकि जिला स्तर की समस्याओं को निराकरण के लिए जिला कार्यालय भेजा जाएगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज से जिला मुख्यालय न आना पड़े, जिससे उनका समय, खर्च और परेशानियां बच सकें।

जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों की सूची बनाकर जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश भी दिया गया है। बीडीओ ने प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि अत्यंत पिछड़े इलाकों के लोग भी अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार में आएं और इसका फायदा उठाएं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!