मझिआंव में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उदीयमान भुवन भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर संपन्न हो गया। मझिआंव और बड़गड़िया प्रखंड सहित नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विधिपूर्वक यह पर्व मनाया।

नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य छठ घाटों में मेला छठ घाट प्रमुख रहा, जहां पुजारी विनय पाठक सहित अन्य पुजारियों ने व्रतधारियों को अर्घ्य दिलाया। शुक्रवार सुबह व्रतधारियों ने पारण कर पर्व का समापन किया। गुरुवार शाम और शुक्रवार सुबह मां गंगे की आरती की गई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में व्रतधारी वीरेंद्र सोनी ने अपनी पत्नी के साथ भाग लिया।

व्रतधारियों की सुविधा के लिए छठ मेला घाट कमेटी द्वारा शामियाना, लाइटिंग, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने घाट पर पहुंचकर छठ मैया से आशीर्वाद लिया और कहा कि आगामी पर्व में छठ व्रतधारियों के लिए और भी बेहतर व्यवस्था के साथ भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, मेला कमेटी अध्यक्ष चंदन कमलापुरी, सोनू जायसवाल, दीपक प्रसाद, दीपक माली, टुकु कमलापुरी सहित अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा।

मौके पर सुरक्षा को लेकर एसआई आलोक कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!