मझिआंव में युवती को भगाने का मामला, युवक-युवती थाना में

Location: Manjhiaon

मझिआंव थाना क्षेत्र के पूरहे गांव की 19 वर्षीय युवती को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक सद्दाम अंसारी पर अपहरण का आरोप लगाया है। आरोपी युवक तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है।
लड़की के पिता ने बताया कि शनिवार रात उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद रविवार को मझिआंव थाना में सद्दाम अंसारी के खिलाफ आवेदन दिया गया। आवेदन में प्रेमजाल में फंसाकर बेटी को भगाने का आरोप लगाया गया।
पुलिस दबाव के बाद आरोपी युवक युवती को लेकर थाना पहुंचा। फिलहाल दोनों थाना में हैं। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर युवक के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है।
थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि युवती को कोर्ट में बयान और मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
वहीं युवती के पिता ने थाना से न्याय नहीं मिलने की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
    error: Content is protected !!