मझिआंव बुधवारीय बाजार में महिला चोर रंगे हाथ पकड़ी गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि।
बुधवारीय साप्ताहिक बाजार के दिन बुधवार की शाम लगभग 5:45 बजे मेन रोड स्थित मुना सोनी की दुकान के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला बर्तन दुकान से सामान चुराकर ले जा रही थी, तभी दुकानदार ने उसे पकड़ लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला ने दुकान से बर्तन चोरी किए थे। महिला के साथ उसकी लगभग 7 वर्षीय पुत्री तथा करीब 5 वर्षीय एक छोटा बच्चा भी मौजूद था।
दुकानदार द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को चोरी किए गए सामान सहित हिरासत में ले लिया। दोनों बच्चों को भी महिला चौकीदार की देखरेख में थाना ले जाया गया।
पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की जा रही है तथा वह किस स्थान की रहने वाली है, इसकी जांच-पड़ताल जारी है।
उल्लेखनीय है कि इसी दुकान में कुछ माह पूर्व भी एक अन्य महिला एल्यूमिनियम का तसला चोरी करते हुए पकड़ी गई थी, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!