मझिआंव: करुंई में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि):

प्रखंड क्षेत्र के करुंई गांव स्थित माँ कामाख्या देवी मंदिर का द्वितीय वार्षिक उत्सव 16 जून (सोमवार) को पूरे श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह कलश यात्रा सह पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए जयघोष के बीच कसया नाला नदी तक पहुँची। वहाँ आचार्य आशीष वैद एवं उनके सहयोगी दीपक मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र जल कलश में भरा गया। इसके पश्चात कलशों की स्थापना मंदिर परिसर में की गई और विस्तृत पूजा-पाठ व हवन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। संध्या काल में आरती के उपरांत भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया इंदू सिंह, समाजसेवी कृपाल सिंह, राम विजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह, योगेंद्र सिंह, पन्ना सिंह, राम कैलाश सिंह, दिलीप सिंह, श्यामकांत सिंह, मनोज सिंह, राजू सिंह, श्याम किशोर सिंह, प्रदीप सिंह, गणेश चंद्रवंशी, लक्ष्मण प्रजापति, अश्विनी सिंह, बूढ़ा बैठा, उपेंद्र प्रजापति, मनोज साव, संतोष सिंह, सूचित सिंह, सुरेंद्र सिंह, आलोक कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!