मझिआंव और बरडीहा में रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च, पुलिस बल रहा पूरी तरह मुस्तैदसीओ और इंस्पेक्टर ने खुद संभाली कमान, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): रामनवमी पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार को मझिआंव और बरडीहा थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च सीओ सह दंडाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा निकाला गया।

मझिआंव थाना क्षेत्र के मझिआंव, सोनपुरवा, तलशबरिया, घुरुआ, आमर, बकोईया सहित अन्य गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा, आदर, सेमरी, सुखनदी, सुलगा चौक सहित कई गांवों में पुलिस बल ने गश्ती कर लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।

इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर नसीम अंसारी, चंदन प्रधान, संजय कुमार मुंडा, एसआई आलोक कुमार, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल मौजूद रहे। कई जवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए।

मौके पर सीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि अगर किसी को असामाजिक तत्वों की गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले और न ही किसी समुदाय विशेष के खिलाफ कोई विरोधात्मक गतिविधि करे। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मझिआंव और बरडीहा थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार फ्लैग मार्च करते रहें, ताकि क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति बनी रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!