मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद पर्व

Location: Manjhiaon


मझिआंव: मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी।
मझिआंव जामा मस्जिद में मौलाना सिद्दीक रजा ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा भुसुआ मस्जिद, सकरकोनी ईदगाह, घुरुआ मस्जिद तथा बरडीहा प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। बरडीहा क्षेत्र के ईदगाहों में मौलाना तौहीद रजा नूरी ने नमाज पढ़ाई। नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, मझिआंव थाना प्रभारी अमित कुमार, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, एसआई चंदन प्रधान, संजय कुमार मुंडा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार राय, अनिल कुमार, एएसआई संजय कुमार, आलोक कुमार, विद्याधर मछुआ, रणवीर प्रसाद, आरक्षी मिथिलेश तिवारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान सभी नमाज स्थलों पर तैनात रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!