भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, सुंडीपुर निवासी की हालत नाजुक

Location: कांडी



कांडी (गढ़वा),
कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के बरवाडीह टोला में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित धान लदे पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में घायल युवक की पहचान प्रकाश विश्वकर्मा (26 वर्ष), पिता श्रीराम विश्वकर्मा, निवासी सुंडीपुर के रूप में हुई है। युवक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में जारी है।
मामा के घर जा रहा था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकाश विश्वकर्मा अपने घर सुंडीपुर से सरकोनी गांव स्थित मामा के घर जा रहा था। इसी दौरान बरवाडीह टोला के स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे धान लदे पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक समेत सड़क से दूर जा गिरा। बताया जाता है कि प्रकाश सेमौरा में ‘विश्वकर्मा मोबाइल दुकान’ का संचालन करता है।
चालक वाहन लेकर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन काफी तेज गति में था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन घायल को निजी वाहन से गढ़वा सदर अस्पताल लेकर गए। विडंबना यह रही कि घायल के अस्पताल पहुंचने के बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस की देरी पर ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस द्वारा यह कहे जाने पर कि घायल अब मौके पर नहीं है, परिजनों को लिखित आवेदन देने की बात कही गई। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों ने फरार पिकअप चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!