भीलमा में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयघोष से गूंजा वातावरण; कांडी में शोक की छाया


कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड के बलियारी पंचायत अंतर्गत ग्राम भीलमा में चैत रामनवमी के अवसर पर शांतिपूर्ण वातावरण में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और सुग्रीव की आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यह शोभायात्रा गांव के गली, चौक-चौराहों से होते हुए कांडी कांचर तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महावीरी झंडे के साथ “जय श्रीराम” के जयघोष करते हुए वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

हालांकि इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र के अन्य रामनवमी जुलूस कांडी प्रखंड मुख्यालय नहीं पहुंच सके। इसका कारण यह रहा कि रामनवमी पूजा कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष तथा कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम के छोटे भाई उदय राम का आकस्मिक निधन रविवार दोपहर लगभग 2 बजे हो गया, जिससे पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई और मायूसी छा गई।

भीलमा गांव की शोभायात्रा में कमिटी अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव डॉ. रंजीत मेहता, गुड्डू सिंह, भोला सिंह, कौशल सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जो लगातार गश्ती कर सुरक्षा सुनिश्चित करते देखे गए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!