भाजपा का आरोप: झामुमो सरकार ने किया बाबा बंशीधर महोत्सव का अपमान

Location: Garhwa

श्री बंशीधर नगर। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड सरकार पर बाबा बंशीधर महोत्सव के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो सरकार ने हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के नाम पर धार्मिक आयोजन की जगह रंगारंग आर्केस्ट्रा प्रोग्राम कराया गया, जिसमें अश्लील गानों का प्रदर्शन किया गया

रितेश चौबे ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार ने इस महोत्सव की शुरुआत की थी, जो भव्य और दिव्य आयोजन था। उस समय कम बजट के बावजूद कार्यक्रम शानदार हुआ था, लेकिन अब इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा और अधिक बजट मिलने के बावजूद आयोजन केवल खानापूर्ति बनकर रह गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी राशि के बंदरबांट के कारण महोत्सव की पवित्रता भंग हुई

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने इस आयोजन को अपना पार्टी प्रोग्राम बना लिया, जिसमें बाबा बंशीधर का गुणगान करने के बजाय मंच पर अश्लील गाने बजाए गए। इससे हिंदू समाज के साथ अन्य समुदायों के लोग भी आहत हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हंगामा और पुलिस लाठीचार्ज भी हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

रितेश चौबे ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं, और झामुमो सरकार भगवान का अपमान कर रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. लाल मोहन रुपु महतो, मनोज जायसवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!