भवनाथपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुई घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को परिजनों द्वारा भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया था, जिसंका इलाज कै दौरान मौत हो गई है।

पहली घटना रोहनिया गांव की है, जहां 18 वर्षीय युवती ऊषा कुमारी (पिता सुरेंद्र सिंह) ने पारिवारिक विवाद के कारण घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं दूसरी घटना भवनाथपुर स्थित सेल के ऑक्शन प्लांट कटिंग स्थल की है। वहां कार्यरत मजदूर धीरज कुमार (पिता राम प्रताप साहनी, निवासी समस्तीपुर, बिहार) ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। संवेदक के द्वारा उसे तत्काल भवनाथपुर सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर किया गया। उसके माथे और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई थीं।

गढ़वा में इलाज के दौरान घायल मजदूर धीरज कुमार की मौत हो गई।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!